Category Archives:  Spiritual

माँ लक्ष्मी का वह मंदिर जिसमे प्रसाद के स्थान पर भक्तो को मिलता है सोना, चांदी और रुपया | जाने..

Jan 22 2019

Posted By:  Sandeep

भारत के हर क्षेत्र में कोई ना कोई मंदिर अवश्य बना है | इसलिए भारत को मंदिरो का देश भी कहा जाता है | यहाँ एक से बढ़कर एक चमत्कारी और रहस्यमई मंदिर है | आज हम आपको भारत के उस मंदिरो के बारे में बताने जा रहे है जिसमे प्रसाद के रूप में भक्तो को सोना और चांदी के आभूषण दिए जाते है | 


यह मंदिर है मध्यप्रदेश के रतलाम में | यह मंदिर माता लक्ष्मी का है | इसे भारत में महालक्ष्मी के मंदिर के रूप में जाना जाता है | लेकिन यहाँ ऐसा नहीं है की आये दिन ही प्रसाद के रूप में सोना-चांदी का वितरण किया जाए | इस मंदिर में दीपावली के समय में कुबेर दरबार लगता है | यह विशेष रूप से धनतेरस के दिन ही लगता है |

भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु कुबेर दरबार में भाग लेते है | इस दिन अपनी श्रद्धा स्वरुप हर व्यक्ति मंदिर में कुछ लेकर जाता है और उसे माँ लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करता है | इसके बाद जब भक्त माता के दर्शन करके वापस लौटता है तो भक्त को प्रसाद के रूप में सोना चांदी दिया जाता है | इस दिन जो भी भक्त माता के दर्शन करने के लिए आता है वह कभी भी खाली हाथ नहीं लौटता है | 



इस मंदिर में यह परंपरा नई नहीं है | बल्कि सैकड़ो वर्षो से यह परंपरा चलती आ रही है | यहाँ व्यक्ति के द्वारा चढ़ाये हुए रूपये का हिसाब किताब रखा जाता है जिससे भक्तो का पैसा उन्हें वापस मिल सके | इसके लिए मंदिर में विशेष इंतजाम किये गए है | मंदिर के हर कोने में सीसीटीवी कैमरा लगे हुए है | इसके अतिरिक्त इस दिन भारी पुलिस भी तैनात रहती है | यहाँ चोरी करने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है |

माता के दर्शन के लिए प्रातःकाल ही भक्तो की भीड़ लगना शुरू हो जाती है | जिस दिन मंदिर में यह आयोजन होता है उस दिन मंदिर को फूलो के साथ-साथ नोटों की मालाओ और सोने-चांदी से भी सजा हुआ नजर आता है | इस दौरान जो भी भक्त माता के दर्शन के लिया आता है वह कभी भी वापस नहीं लौट पाता है | 


दोस्तों, आप भी ऐसे किसी विचित्र मंदिर के बारे में जानते हो या आपने कभी ऐसे मंदिर के बारे में सुना हो तो हमे अपनी राय कमेंट करके जरूर बताये | इसके अतिरिक्त इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना और लाइक करना भी ना भूले | 
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर